आंध्र समाज के वन भोजनम में शामिल हुए किरण देव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आंध्र समाज के वन भोजनम में शामिल हुए किरण देव

जगदलपुर। नगर के लामनी पार्क में बस्तर आंध्र समाज द्वारा आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने समाज के अध्यक्ष एम. जयंत राव नायडू, सचिव सुब्बा राव एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। लामनी पार्क में आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास में आयोजित वन भोजनम् कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button