सीएम ने कई अफसरों को किया निलंबित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के संकेत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सीएम ने कई अफसरों को किया निलंबित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के संकेत

   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि हंसमुख स्वभाव, सहज, सरल और शांत नेता के रुप में हैं। शायद ही ऐसा कोई मौका होगा जब उन्हें किसी …

 

 रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि हंसमुख स्वभाव, सहज, सरल और शांत नेता
के रुप में हैं। शायद ही ऐसा कोई मौका होगा जब उन्हें किसी ने गुस्से में
देखा हो। उनका अपना सरल स्वभाव आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रहता है।
इस बीच काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर वह उतने ही कठाेर
साबित हो रहे हैं। राज्य में लापरवाही करने एसपी-कलेक्टरों के जोड़े को एक
साथ हटाया जा रहा है। कलेक्टर-एसपी बदलने की पहली कार्रवाई बलौदाबाजार
हिंसा के बाद हुई थीं। इसके बाद सितंबर में कबीरधाम की हिंसात्मक घटना के
बाद कलेक्टर और एसपी को बदलने की कार्रवाई हुई थी। दो दिन पहले सूरजपुर में
प्रधान आरक्षक की पत्नी-पुत्री के हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने
सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एसपी एमआर आहिरे को हटा दिया गया
है।

Related Articles

Back to top button