मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दुर्ग में ढलाई के दौरान क्लब हाउस का स्ट्रक्चर गिरा, 10 मजदूरों की दबने से हालत गंभीर- Hum Samvet

दुर्ग के बाफना गोल्फ क्लब में एक पोर्च की ढलाई चल रही थी। इसी दौरान यह पूरा हादसा हुआ। यहां कुल 30 मजदूर काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य किया।

दुर्ग। दुर्ग जिले में ढलाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। इस स्ट्रक्चर के ऊपर खड़े 10 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मजदूरों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। 

दरअसल, ये पूरी घटना दुर्ग जिले के जेवरा थाना क्षेत्र की है। शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब में ये हादसा हो गया। यहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 10 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ घायलों को महिला अस्पताल तो गंभीर रूप से घायलों को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी मजदूर मलबे में दब गए थे।

बाफना गोल्फ क्लब में एक पोर्च की ढलाई चल रही थी। इसी दौरान यह पूरा हादसा हुआ। यहां कुल 30 मजदूर काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य किया। वही घायलों का इलाज अभी भी जारी है। 

Related Articles

Back to top button