मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शराब दुकान में लाइन लगने की बात पर चाकू से हमला, नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शराब दुकान पर लाइन लगने की बात पर पांच शराबियों ने शराब लेने आए 2 दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उन्हें सड़क पर घसीटा, फिर उस पर चाकू लेकर टूट पड़े। हमले में पसली और कमर में चाकू लगने से युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी खुमेश्वर कुमार वर्मा अपने दोस्त संजय डांडे और दिनेश कुमार मेहर के साथ 28 मई को शराब खरीदने गया हुआ था। शराब दुकान आमासिवनी में स्थित है। इस दौरान एक दोस्त संजय डांडे लाइन में खड़े होकर शराब लेने का इंतजार कर रहा था। तभी वहां 5 लड़के पहुंचे। उन्होंने लाइन के बीच में अचानक घुसने की कोशिश की, तो संजय डांडे ने उन्हें लाइन में लगने के लिए कहा। ये बात आरोपियों को पसंद नही आई। वे नाराज हो गए। उन्होंने संजय के साथ हमें रोक रहा है कहते हुए बहसबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर भी वे नहीं माने और फिर मारपीट करने लगे।

सड़क तक घसीटा, चाकू से पसली-कमर में हमला

आरोपियों ने संजय को मारते हुए शराब दुकान से सड़क तक घसीट दिया। फिर उन्होंने अपने पास रखे चाकू से उसके कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। संजय को बचाने उसका दोस्त दिनेश कुमार मेहर आया, तो आरोपियों ने उसके भी पसली और कमर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

हमले के नाबालिग और अन्य आरोपी गिरफ्तार

इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने FIR दर्ज किया। जांच-पड़ताल और खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी खिलेश्वर उर्फ दद्दू यादव, घनश्याम सोनी, ओम वर्मा, नर्मदा प्रसाद वर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button