मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

JSW Cement राजस्थान में करेगी 3,000 करोड़ रुपये का निवेश,कंपनी यहां स्थापित करेगी मेन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी,इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली,JSW सीमेंट राजस्थान के नागौर जिले में सीमेंट विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है.कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एकीकृत सुविधा को ऋण और शेयर के मिश्रण से वित्त पोषित किया जाएगा.

1,000 से अधिक प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे

JSW समूह का हिस्सा जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने एक बयान में कहा, नई सुविधा में 33 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘क्लिंकराइजेशन’ इकाई और 25 लाख टन प्रति वर्ष तक की ‘ग्राइंडिंग’ इकाई शामिल है.कंपनी ने कहा कि इस नए संयंत्र से 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की भी उम्मीद है.

राजस्थान में यहां स्थापित होगा प्लांट

JSW सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण निवेशों में से एक है, जो कंपनी राजस्थान में कर रही है. उन्होंने कहा,”नागौर में हमारी एकीकृत सीमेंट सुविधा स्थापित करने के लिए प्रस्तावित निवेश जेएसडब्ल्यू सीमेंट को अगले कुछ वर्षों में समूचे भारत में अपनी पहुंच बनाने की राह पर मजबूती से ले जाएगा.इस क्षेत्र में नई क्षमता हमें उत्तरी राज्य राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी.”

कंपनी की वर्तमान में यहां हैं इकाईयां

कंपनी की वर्तमान में कर्नाटक के विजयनगर,आंध्र प्रदेश के नांदयाल, पश्चिम बंगाल के सालबोनी, ओडिशा के जाजपुर और महाराष्ट्र के डोलवी में विनिर्माण इकाइयां हैं.

Related Articles

Back to top button