City
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मासूमों की मौत पर जताया शोक

रायपुर। बीजापुर जिले के बड़े बोड़वा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा गए गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुखद सूचना प्राप्त हो रही है। ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की कीमत अवश्य चुकानी होगी।



