मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ , छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य कुमार टंडन

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आदित्य कुमार टंडन जी को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया गया है। टंडन की नियुक्ति पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, प्रतिभा, समर्पण एवं सक्रिय नेतृत्व से प्रदेश में योग, प्राकृतिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  आदित्य कुमार टंडन के नेतृत्व में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने, योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की उम्मीद व्यक्त की गई है।संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में  टंडन का अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ की ओर से   आदित्य कुमार टंडन को नवीन दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

— छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button