मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- ग्रामीणों ने जंगल में डिप्टी रेंजर को पीटा, फिर मारते मारते थाने लेकर पहुंचे..जानिये क्या है पूरा मामला..








लोरमी। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूतकछार सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल रेंजर को लोरमी के स्थित सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खुड़िया वन परीक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले डिप्टी रेंजर ने आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे से नाराज चल रहे थे। इसके बाद ग्रामीण मौके की ताक में थे, ऑफिस में डिप्टी रेंजर के मिलते ही ग्रामीणों ने पहले तो उनकी पिटाई की गई और फिर उन्हें मारते हुए खुड़िया पुलिस चौकी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि डिप्टी रेंजर ग्रामीणों को काफी परेशान करता है कुछ दिन पहले उसने एक आदिवासी युवक की भी पिटाई कर दी थी। उन्होंने डिप्टी डेंजर के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है। डिप्टी रेंजर का लोरमी के सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।






Related Articles

Back to top button