Gold Silver Price : अप्रैल में सोने-चांदी में आई सबसे बड़ी गिरावट, देखें अपने शहर के ताजा दाम! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold Silver Price : अप्रैल में सोने-चांदी में आई सबसे बड़ी गिरावट, देखें अपने शहर के ताजा दाम!

Gold Silver Price Today : अप्रैल के महीने में सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट हुई है। मंगलवार 23 अप्रैल को भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1400 रुपये गिरकर 66,150 रुपये हो गई, जबकि देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1530 रुपये की गिरावट के बाद 72,160 रुपये हो गई है। इस बीच, भारत में चांदी की कीमतों में भी तेजी से गिरावट आई। चांदी की कीमतों में आज 1 किलोग्राम के लिए 2500 रुपये की गिरावट आई है।

बता दें कि भारत में पिछले तीन दिनों से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट हो रही है। 22 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई और 20 अप्रैल को 100 रुपये की गिरावट आई। वहीं रविवार 21 अप्रैल को कीमतें स्थिर रहीं। इसी तरह, 24 कैरेट 10 ग्राम 22 अप्रैल को सोने की कीमत में 550 रुपये की गिरावट आई। 21 अप्रैल को स्थिर रहा और 20 अप्रैल को 100 रुपये फिसल गया।

24 कैरेट सोने का भाव (Gold Silver Price)

चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,100 रुपए, मुंबई में 72,160 रुपए, दिल्ली में 72,310 रुपए, कोलकाता में 72,160 रुपए, बैंगलोर में 73,690 रुपए, हैदराबाद में 72,160 रुपए, केरल में 72,160 रुपए, पुणे में 72,160 रुपए, अहमदाबाद में 72,210 रुपए, वडोदरा में 72,210 रुपए, पटना में 72,210 रुपए, चंडीगढ़ में 72,310 रुपए, जयपुर में 72,310 रुपए और लखनऊ में 72,310 रुपए है।

22 कैरेट की कीमत

वहीं दस ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव चेन्नई में 67,000 रुपए, मुंबई में 66,150 रुपए, दिल्ली में 66,300 रुपए, कोलकाता में 66,150 रुपए, बैंगलोर में 66,150 रुपए, हैदराबाद में 66,150 रुपए, केरल में 66,150 रुपए, पुणे में 66,150 रुपए, अहमदाबाद में 66,200 रुपए, वडोदरा में 66,200 रुपए, पटना में 66,200 रुपए, चंडीगढ़ में 66,300 रुपए, जयपुर में 66,300 रुपए और लखनऊ में 66,300 रुपए है।

ये है चांदी का दाम (Gold Silver Price)

राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 83,000 रुपए है। बैंगलोर में 85,900 रुपए, मुंबई में 83,000 रुपए, कोलकाता में 83,000 रुपए, पुणे में 83,000 रुपए है। चेन्नई में 86,500 रुपए, हैदराबाद में 86,500 रुपए और केरल में भी 86,500 रुपए प्रति किलोग्राम है।

इसके अलावा गुरुग्राम में 83,000 रुपए, गाजियाबाद में 83,000 रुपए, नोएडा में एक किलो की कीमत 83,000 रुपए, वडोदरा में 83,000 रुपए, अहमदाबाद में भी एक किलो की कीमत 83,000 रुपए, जयपुर में 83,000 रुपए, लखनऊ में 83,000 रुपए, पटना में 83,000 रुपए, चंडीगढ़ में 83,000 रुपए है।

Related Articles

Back to top button