BJP का सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रोटेस्ट.. सोशल मीडिया पर 'पहली_लाठी_मुझे_मारो' को पोस्ट कर रहे हैं.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

BJP का सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रोटेस्ट.. सोशल मीडिया पर ‘पहली_लाठी_मुझे_मारो’ को पोस्ट कर रहे हैं..








रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी इसके खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतर आई। डिप्टी सी एम विजय शर्मा समेत तमाम भाजपाइयों ने रायपुर स्थित महंत के सरकारी बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम तो लाठी खाने के लिए आए हैं।

भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाने के बाहर भी नारेबाजी कर FIR दर्ज करने की मांग की। बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत की गई है और ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’ पोस्टर भी जारी किया है।

हंगामा बढ़ने पर महंत ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तिल का ताड़ बना दिया गया। प्रधानमंत्री सम्मानित पद है। मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है, लोग पता नहीं क्यों कह रहे हैं। मैं तो कबीरपंथी हूं, मैं इस तरह की गलत बात तो कर ही नहीं सकता। मेरी बातों से बुरा लगा है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।






Related Articles

Back to top button