CG- पति ने मोबाइल छीना तो पत्नी ने दे दी जान..फांसी के फंदे पर लटकी मिली शव.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- पति ने मोबाइल छीना तो पत्नी ने दे दी जान..फांसी के फंदे पर लटकी मिली शव..








भिलाई। सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

सुपेला पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।

 






Related Articles

Back to top button