बालको के विभिन्न पहल के माध्यम से युवा बन रहे है स्वावलंबी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

बालको के विभिन्न पहल के माध्यम से युवा बन रहे है स्वावलंबी

3 दिवसीय अनुठा आयोजन: ग्रामीण परिवेश निर्मित कर लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से कराया जाएगा परिचय, विशेष आकर्षण जैसे कठपुतली, बैलगाड़ी की सवारी, मिट्टी के बर्तन बनाता कुम्हार, कोरी के भील आदिवासी अपने तीर कमान के साथ रहेंगे मौजूद

स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजन कर सकेंगे आगंतुक

कोरबा। शहर के चकाचौंध में आज व्यक्ति गांव को भूलते जा रहे हैं। गांव से पलायन कर शहर की भौतिकता ने व्यक्ति को आज इतना मदमस्त कर दिया है कि गांव की माटी की अब उसे याद नहीं आती। सांझ ढलते ही चौपाल की वो यादें अब सिर्फ पुस्तकों तक सिमटती जा रही है। फू र्सत के क्षण में अपनों से बातचीत और सुख दुख की बातें अब कहां होती है, लोग अब अधिकांश समय मोबाईल में बीता रहे हैं। मां-बाप, भाई-बहनों से बात करने की फूर्सत अब किसे है। गांव में गोधूली बेला में गाय चराकर ग्वाला शाम को रंगीन करने की तस्वीर अब गांव में धूंधली होती जा रही है। त्यौहार में गांव की परंपरा रही है कि पूरा परिवार एकत्र होकर एक साथ त्यौहार मनाते थे, ये बीते दिन की बात हो गई। माटी की खूशबू अब शहर के चकाचौंध में फीकी पड़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने एक छोटा सा प्रयास रोटरी इंटरनेशनल क्लब द्वारा कोरबा के घंटाघर में किया जा रहा है। वैसे तो रोटरी क्लब अपने अनूठे और रचनात्मक कार्यों के लिए जाना जाता रहा है। इसके पूर्व विकलांगों का सामूहिक विवाह, जयपुर कृत्रिमअंग का शिविर लगाना जैसे कार्यों से क्लब सुर्खियों में रहा। इस बार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू कराने का बीड़ा उठाया है। रोटरी इंटरनेशनल क्लब एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जो समाज सेवा,मित्रता एवं वैश्विक सद्भाव पर विगत 117 वर्षों से 200 से अधिक देशों में कार्य कर रहा है। रोटरी क्लब, कोरबा में पिछले 51 वर्षों से ज़्यादा समय से कार्यरत है। शहर के ओपन थियेटर घंटाघर में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक रोटरी क्लब द्वारा हमर गांव हमर छत्तीसगढ़ के नाम से एक तीन दिवसीय आनंद एवं व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। शहर के लिए यह एक अनुठा आयोजन है, क्योंकि मेले में कुछ विशेष आकर्षण जैसे कठपुतली ,बैलगाड़ी ,मिट्टी के बर्तन बनाता कुम्हार ,कोरी के भील आदिवासी अपने तीर कमान के साथ रहेंगे । जिसका प्रमुख उद्देश्य आजकल के युवा जो माडर्न युग में जी रहे हैं , उन्हें ग्रामीण परिवेश निर्मित कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से परिचय कराना है। उक्त जानकारी कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष साकेत बुधिया व आयोजन के प्रोग्राम चेयरमैन संजय बुधिया ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 9,10 एवम् 11 फरवरी तक घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 100030 बजे तक मेला का आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं व्यापारिक स्टाल रहेंगे। यह ग्रामीण के तर्ज पर हमर गाँव और व्यापारिक संस्थाओं के सहभागिता के कारण व्यापार मेला के रूप में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता, स्वादिष्ट व्यंजन गांव की संस्कृति का एक सुंदर आकर्षक कार्यक्रम होगा।आप इस मेला में तीनों दिन अपने परिवार बच्चो और दोस्तो के साथ भरपूर आनंद ले सकेंगे और अपनी परंपरा से अपने बच्चों को अवगत करा सकेंगे। बैलगाड़ी में नि:शुल्क सवारी कर सकेंगे। एक तरह से पूरे गांव का एक परिवेश आपको देखने मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान साकेत बुधिया अध्यक्ष रोटरी क्लब कोरबा, प्रेम गुप्ता सचिव , किशोर अग्रवाल कोषाध्यक्ष, संजय बुधिया प्रोग्राम चेयरमेन, पारस जैन, संजय अग्रवाल ,संजय अग्रवाल ऑटो सेंटर ,सतनाम सिंह ,नितिन चतुर्वेदी ,विक्रम अग्रवाल ,राजा अरोरा,डा प्रिंस जैन ,मनीष अग्रवाल ,मनजीत सिंग ,भूमिका अग्रवाल ,चंदा अग्रवाल ,पिंकी अग्रवाल आदि रोटरी सदस्य उपस्थित रहे जो आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय हैं।

50 रुपए एंट्री फीस, बदले में मिलेगा फूड

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा की ओर से आनंद मेला एवं व्यापार मेला के लिए 50 रुपए एंट्री फीस रखी गई है। हालांकि मेला के दौरान उतने मूल्य का फूड निशुल्क लोगों को प्राप्त हो जाएगा। एक तरह से नो प्रॉफिट नो लॉस के तर्ज पर मेले में लोगों को एंट्री मिलेगी। मेले में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त बिल्डर्स, ऑटो मोबाइल्स, कोचिंग इंस्टीट्यूट एवं बैंक भी एक स्थान पर उपलब्ध रहेंगे।

स्थानीय कलाकारों को निशुल्क मिलेगा मंच

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के पारस जैन के मुताबिक मेले में तीनों दिन तक पूरे समय तक स्टेट प्रोग्राम रहेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोकल स्थानीय कलाकार वे चाहे किसी भी क्षेत्र से हो उन्हें क्लब की ओर से नि:शुल्क मंच प्रदाय किया जाएगा। प्रत्येक कलाकार के लिए आधे घंटे का समय रहेगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने ऐसे कलाकारों से जल्द संपर्क करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button