अगर मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गए, तो फिर भारत में कोई चुनाव नहीं होगा: खरगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अगर मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गए, तो फिर भारत में कोई चुनाव नहीं होगा: खरगे

भुवनेश्वर: 29 जनवरी (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है, क्योंकि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से जीतती है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तानाशाही की तरफ बढ़ सकते हैं।उन्होंने लोगों से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दूरी बनाने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि वे ‘‘जहर के समान’’ हैं।

खरगे ने कांग्रेस की सभा में कहा, ‘‘यह भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों के पास आखिरी मौका होगा। अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी।’’

उन्होंने यह भी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन से एक व्यक्ति के जाने से हम कमजोर नहीं होंगे। हम भाजपा को हरा देंगे।’’

Related Articles

Back to top button