दुर्ग में उड़ रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, साल भर में 45 हज़ार का कटा चालान

दुर्ग। जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां इस कदर उड़ाई जाती है कि यहाँ नियम तोड़ने के कई अनोखे रिकार्ड दर्ज़ हो जाएं। साल 2023 में 45 हजार से ज़्यादा लोगों ने दुर्ग जिले यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर सड़कों पर गाड़ियां भगाई है।
जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक दुर्ग ट्रैफिक पुलिस इन लोगों से करोड़ों रुपए का जुर्माना भी वसूला है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए दुर्ग पुलिस कई तरह के अवेयरनेस कैंपेन भी चला रही है, फिर भी लोग सुधरना नहीं रहे हैं। लोगों की लापरवाही के कारण हादसों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इस बारे में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि “अभी भी कई लोग ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे है। कोई हेलमेट नहीं पहनता, तो कई लोग नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से बाज नहीं आते है। चौक चौराहों पर प्वाइंट लगाकर लोगों को समझाइस भी दी जाती है। इसके बाद सख्ती बरतकर कार्रवाई भी की जा रही है, नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।”



