मॉल में 25 से 30 मोटरसाइकिलें आग में जलकर हुईं खाक, कोई हताहत नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मॉल में 25 से 30 मोटरसाइकिलें आग में जलकर हुईं खाक, कोई हताहत नहीं

मुंबई,25 दिसंबर (ए)। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित फीनिक्स मॉल में सोमवार को 25 से 30 मोटरसाइकिलें आग में जलकर खाक हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर में अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर आग लगी, जिसे एक बजकर 40 मिनट पर बुझा दिया गया।उन्होंने बताया, ”दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने पानी के इस्तेमाल से आग को बुझा दिया था। दमकल की एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया था। आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।”

Related Articles

Back to top button