कांग्रेस ने भाजपा का काला चिट्ठा जारी किया

अमित शाह के आने के पहले किया हमला
रायपुर(realtimes) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र जारी करने के पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के खिलाफ काला चिट्ठा जारी किया है।
12 पेज का चिठ्ठा आरोप का पुलिंदा

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ जो चिट्ठा जारी किया है वह 12 पेज का है। इस चिट्ठे को काला बनाने के लिए काले रंग का इस्तेमाल सबसे अधिक किया गया है। पहले पेज पर लिखा है- 9 साल की मोदी सरकार की वादा खिलाफी। खास बात ये है कि इस चिट्ठे में केंद्र के साथ साथ राज्य की पूर्ववर्ती राज्य सरकार को भी निशाना बनाया गया है। इसमें लिखा गया है – 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ का शोषण, भ्रष्टाचार,लूट,वादा खिलाफी। भाजपा का चरित्र आदिवासी,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, गरीब विरोधी।
नरेंद्र मोदी सरकार का काला चिट्ठा,मोदी जवाब दे- इस पर 85 पॉइंट लिखे गए हैं। मोदी के कुशासन एवं जन विरोधी फैसलों का उल्लेख 26 पॉइंट में किया गया है।
रमन सरकार के लिए ये लिखा
चिट्ठा के एक पेज में रमन सरकार के संबंध में लिखा गया है- 15 सालों तक छत्तीसगढ़ का शोषण करने वाली रमन सरकार ने राज्य में 34 घोटाले किए,भाजपा इन घोटालों का जवाब दे। इसी में एक बिंदु में लिखा गया है-रमन और उनके मंत्री मंडलीय सहयोगियों के घोटालों की सूची-इसमें 34 बिंदु शामिल किए गए हैं। सभी में घोटालों के आरोप हैं।
रमन राज पर निशाना- चिट्ठी में पूर्ववर्ती रमन सरकार के संबंध में लिखा है- रमन राज में छत्तीसगढ़ का शोषण हुआ- यह 54 पाइंट पर आधारित है। भाजपा आदिवासी विरोधी इसमें 8 पॉइंट शामिल किए गए हैं। भाजपा किसान विरोधी- इसमें 4 पाइंट है। सबसे अंत में एक कार्टून है जिसमें मोदी अमित शाह का कार्टून बनाया गया और लिखा है लोकतंत्र था,मार दिया।



