शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक टूटा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक टूटा

मुंबई: प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला। कारोबारियों को इस सप्ताह आने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इसके अलावा विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने से बाजार पर दबाव बना। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 5.42 अंक गिरकर 65,948.06 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 2.40 अंक बढक़र 19,599.70 पर था। बाद में सेंसेक्स 93.4 अंक गिरकर 65,860.08 पर और निफ्टी 21.05 अंक फिसलकर 19,576.25 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई। दूसरी ओर टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और कोटक मंहिद्रा बैंक में बढ़त हुई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढक़र 85.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,892.77 करोड़ रुपये की शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button