'Reliance Industries' के नतीजों से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 87 अंक से आई गिरावट  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Reliance Industries’ के नतीजों से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 87 अंक से आई गिरावट 

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई।  विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। कारोबारी अब इस सप्ताह जारी होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति का इंतजार कर रहे हैं।

 इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 87.24 अंक या 0.13 गिरकर 66,597.02 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 10.65 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 19,734.35 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एमएंडएम और लार्सन एंड टुब्रो में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का तिमाही लाभ 11 प्रतिशत घटा है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरकर 80.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,998.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button