विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर कमजोर,जानें किन खाघ प्रदार्थों में रहा टिकाव

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल सहित सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 32 रिंगिट चढ़कर 3818 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.07 सेंट की तेजी लेकर 61.34 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में स्थिरता रही। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में भाव स्थिर रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे।



