देश में बारिश ने बढ़ाई महंगाई: जानें टमाटर के साथ अन्य सब्जितों के दाम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

देश में बारिश ने बढ़ाई महंगाई: जानें टमाटर के साथ अन्य सब्जितों के दाम

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में लगातार बारिश होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ रहीं है। जिसका असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि, लगातार बारिश होने के कारण जहां टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों की कीमत भी अब तीन अंकों में पहुंच गई है। आइये जानतें है टमाटर के साथ-साथ और कोण सी सब्जियों व फलों के दामों में वृध्दि हुई है:

जानकारी के अनुसार, जून में फैली गर्मी के कारण सब्जियों की कीमतों में लगभग 30 से 40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। टमाटर की खुदरा कीमतें कुछ राज्यों में 120 रुपये प्रति किलोग्राम और इससे भी अधिक तक पहुंच गई हैं। भिंडी और बीन्स 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। ,यहां तक कि नींबू भी खराब मौसम से नहीं बचे हैं। तो इसे भी 80 रुपए प्रतिकिलो बेचा जा रहा है। जबकि आलू की कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। फलों की कीमतों का भी यही हाल है, क्योंकि आम 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। जबकि केले 60 रुपये प्रति दर्जन हैं।

बाजार के व्यापारियों का कहना है कि,अगर अगले एक हफ्ते तक बारिश इसी तरह जारी रही तो सब्जियों और फलों की कीमतों में उछाल जारी रहेगा. क्योंकि मध्य और दक्षिणी भारत से सब्जियों के ताजा स्टॉक से आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button