business
शीर्ष 8 शहरों में अप्रैल-जून में कार्यालय स्थल को पट्टे पर देने में 22% गिरावट

नई दिल्ली : भारत के शीर्ष आठ शहरों में कार्यालय स्थलों को पट्टे पर देने में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत गिरावट आई है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी कंपनियां अभी भी विस्तार योजनाओं को लेकर सतर्क बनी हुई हैं।
कंपनी के आंकड़ों के अनुसार कार्यालय स्थलों को पट्टे पर देने का कुल आंकड़ा अप्रैल जून, 2023 में सालाना आधार पर घटकर 1.74 करोड़ वर्ग फुट रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.24 करोड़ वर्ग फुट था। कंपनियां बड़े कार्यस्थलों को पट्टे पर लेने के बारे में फैसला करने के लिए समय ले रही हैं।



