Sharad Pawar: शरद पवार के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सुप्रिया सुले ने पुलिस में शिकायत दर्ज की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Sharad Pawar: शरद पवार के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सुप्रिया सुले ने पुलिस में शिकायत दर्ज की

Sharad Pawar: एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी खुद शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दी है। सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने बताया कि शरद पवार को यह धमकी वाट्सऐप पर दी गई है। इस मामले में सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वाट्सऐप पर मिली धमकी में कहा गया है कि शरद पवार (Sharad Pawar) तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा। वहीं सुप्रिया सुले ने कहा है कि अगर मेरे पिता शरद पवार को किसी भी तरह से नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ गृह मंत्रालय होगा।

शरद पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद कहा, “शरद पवार को वॉट्सऐप पर धमकी मिली है। इस तरह की घटिया राजनीति बंद होनी चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”

सुप्रिया के वाट्सऐप पर आया मैसेज

शरद पवार के नाम से उनके व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही वेबसाईट पर भी ऐसे ही धमकी आई हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रोकनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Related Articles

Back to top button