IPL 2023: बैसाखी के सहारे चलते दिखे KL Rahul, सर्जरी सफल होने के बाद सामने आई पहली तस्वीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2023: बैसाखी के सहारे चलते दिखे KL Rahul, सर्जरी सफल होने के बाद सामने आई पहली तस्वीर

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2023 के बीच इस वक्त चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में केएल राहुल (KL Rahul) बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं जो काफी खुश दिख रहे हैं. दरअसल आईपीएल में एक मुकाबले के दौरान उनकी जांघ पर काफी गंभीर चोट आ गई थी, जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर

इस वक्त केएल राहुल (KL Rahul) की सर्जरी सफल हो चुकी है और वह इसके लिए देश से बाहर है जो अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं. सड़कों पर वह अपनी पत्नी के साथ घूमते हुए नजर आए. उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसमें केएल राहुल बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस फोटो पर सुनील शेट्टी, मोहसिन खान समेत कई सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों ने रिएक्शन दिया है.

जल्द वापसी करने को तैयार

केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया के काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, जिनका टीम इंडिया में रहना काफी जरूरी है. इस साल टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साथ-साथ वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है, जिसके लिए केएल राहुल का फिट होना काफी जरूरी है. सर्जरी के बाद केएल राहुल (KL Rahul) ने यह कहा था कि उनकी सर्जरी सफल रही है. डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कि मैं आराम से था और सब कुछ सुचारू रूप से चला. मैं एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए काफी बेकरार हूं.

ALSO READ:IPL 2023, DC vs PBKS: डेविड वॉर्नर ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, गिनाने लगे अपनी टीम की ही कमियां

Related Articles

Back to top button