मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राजधानी में पाइपलाइन फूटने से इन इलाकों में पानी सप्लाई बंद





रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन इलाके में पाइप लाइन फूटने से आज कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। सीएम निवास, राजभवन समेत सिविल लाइन इलाके में हजारों लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचेगा। दरअसल, महिला थाने के पास पाइपलाइन फूटी है। इसके चलते एक घंटे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। नगर निगम और फिल्टर प्लांट के कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक करने में लगे हैं। पाइप लाइन के कंट्रोलर वॉल को बंद कर दिया गया है।

पाइप लाइन फूटने से राजभवन, सिविल
लाइन, मुख्यमंत्री निवास, स्वास्थ्य मंत्री निवास, पुलिसकर्मियों
समेत हजारों लोगो के घर आज पानी नहीं पहुंचेगा। सोमवार रात करीब 11
बजे पाइप लाइन फूटी थी। इससे एरिया के 4 नंबर पानी टंकी प्रभावित हुई है। इसके
चलते 15 वार्ड में आज पानी की सप्लाई नहीं होगी। सुबह फिल्टर प्लांट और नगर
निगम की सहायता से पाइप रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है। 1 घंटे
के बाद फिर से लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। तबतक टैंकर से पानी सप्लाई किया
जाएगा।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button