मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: पीएम किसान सम्माम निधि को लेकर आया बड़ा अपडेट, राशि में बढ़ोतरी को लेकर कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब….

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की और से किसानों के लिए चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल सरकार की तरफ से 6 हजार रुपए दिए जाते है। जिसके तहत अब तक किसानों को 21 किस्ते मिल चुकी है और 13वीं का इंतजार है।

हालांकि इसबार के बजट में ये उम्मीद थी कि किसानों को मिलने वाली राशि बढ़ाई जाएगी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। अब इसकों लेकर सरकार ने संसद में बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सालाना छह हजार रुपये की धनराशि में बढ़ोतरी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

इस मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में बताया कि सरकार के पास पीएम-किसान के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। आपकों बता दें की पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये उनके बैंक खाते में दिए जाते है। ऐसे में अब तक किसानों को 12 किस्ते मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button