Rahul Gandhi: संसद में राहुल गांधी ने पीएम से पूछे कई सवाल, अडाणी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rahul Gandhi: संसद में राहुल गांधी ने पीएम से पूछे कई सवाल, अडाणी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद थोड़े आक्रामक दिख रहे है। संसद में उनका ये रूप देखेने को मिला। उन्होंने अडाणी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खूब घेरा। इसके साथ ही उन्होंने कई प्रश्न भी पूछे और कहा की अडाणी कुछ ही सालों में अमिरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कैसे आए गए।

इस दौरान संसद में राहुल गांधी लगभग 45 से 50 मिनट तक बोले और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूछे गए लोगों के सवालों के बारे में बाताया और उसके साथ ही बात करते करते गौतम अडाणी के मुद्दे पर आ गए। राहुल ने कहा, 2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे। इतना हीं नहीं राहुल गांधी ने अडणी और मोदी का एक फोटो भी संसद में दिखाया।

इसके बाद भाजपा राहुल गांधी पर पलटवार करने लगी और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मैं राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि वे, उनकी मां और उनका बहनोई जमानत पर हैं।

Related Articles

Back to top button