मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BRS, 'आप’ संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे

नई दिल्ली : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के. केशव राव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के ''शासन के सभी मोर्चों पर विफलता के विरोध में उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अभिभाषण का बहिष्कार करने की बात कही है।

राष्ट्रपति सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हैं। राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति के सदन के नेता राव ने कहा कि उनकी पार्टी ''शासन के सभी मोर्चों पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार की विफलता के विरोध में बहिष्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि 'आप भी बीआरएस के बहिष्कार का समर्थन करेगी।

'आप के नेता एवं सांसद संजय सिह ने कहा, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूरे सम्मान के साथ, हम संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। राव और सिह दोनों ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पार्टियां राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद का सम्मान करती हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के विरोध में अभिभाषण का बहिष्कार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button