यूटिलिटी न्यूज: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानिए आज के भाव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

यूटिलिटी न्यूज: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानिए आज के भाव

इंटरनेट डेस्क। जयपुर सर्राफा बाजार में एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को सोना 300 रुपए महंगा हुआ है। जबकि चांदी की कीमत में 900 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है।


इसके साथ ही सोने की कीमत 58,500 रुपए प्रति दस ग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले दस ग्राम सोने की कीमत 58,200 रुपए थी। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 70 हजार रुपए के पास पहुंच चुकी है। शुक्रवार को सोने की कीमत बढक़र 70,300 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले एक किलो चांदी की कीमत 69,400 रुपए थी। 

जयपुर सर्राफा बाजार में आज 22 कैरट सोना 55,200 रुपए, 18 कैरट सोना 48,200 रुपए और 14 कैरट सोना 39,200 रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमत आगे भी बढऩे की संभावना है। 

 

Related Articles

Back to top button