Rajasthan: सतीश पूनिया का अशोक गहलोत से सवाल, पूछा-कौन है पार्टी में बड़ा कोराना? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan: सतीश पूनिया का अशोक गहलोत से सवाल, पूछा-कौन है पार्टी में बड़ा कोराना?

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। राजस्थान के सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कांग्रेस में ही एक कोरोना आने की बात कहते नजर आ रहे हैं। अशोक गहलोत के इस वीडियो को लेकर प्रदेश भाजपा ने तंज कसा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पूछा है कि कांग्रेस में बड़ा कोरोना कौन है। इस संबंध में सतीश पूनिया मे ट्वीट किया कि नकारा? निकम्मा? गद्दार? के बाद अब बड़ा कोरोना कौन?

वहीं सतीश पूनिया ने राजस्थान में नौकरियों को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि गहलोत सरकार के शासन के 4 वर्षों में राजस्थान में 70 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है, नौकरी एक लाख को, लेकिन बाकी 69 लाख का क्या होगा, कोई रोडमैप मुख्यमंत्री जी के पास नहीं है। नकल जैसे संगठित अपराध ने राजस्थान के नौजवानों के भविष्य को उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि कांग्रेस सरकार ने दो वर्षों तक कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है। इसके बाद पार्टी में भी एक कोरोना आ गया है।

Related Articles

Back to top button