रियल टाइम्स में खबर छपने के बाद BJP पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रियल टाइम्स में खबर छपने के बाद BJP पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान

रायपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन ने गुरुवार को पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी की ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश संगठन में नया अध्यक्ष बनने के बाद बनी नई कार्यकारिणी में भाजयुमो, किसान मोर्चा, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बदले गए। इसके बाद रायपुर शहर जिलाध्यक्ष के साथ कुल 8 जिलों के अध्यक्ष बदले गए और पांच नए जिलों में भी अध्यक्ष बनाए गए। इन सबकी कार्यकारिणी बनाने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने 15 नवंबर तक की डेडलाइन तय की थी, लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद पिछले माह भाजयुमो और एक जिले शक्ति की कार्यकारिणी का गठन हाे सका है, बाकी की अब तक कार्यकारिणी नहीं बन सकी। यह खबर तीन जनवरी को प्रमुखता से रियल टाइम्स में प्रकाशित होने के बाद भाजपा ने दो मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान किया है, बाकी की भी कार्यकारिणी जल्द घोषित करने की तैयारी है।

पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी में अध्यक्ष भरत वर्मा ने इनको जिम्मा दिया है उपाध्यक्ष खिलावन साहू, गजेंद्र यादव, शांतनु साहू, सुनीता मानिकपुरी, अंबिका चंद्रवंशी, निर्देश दीवान, प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू, राकेश चंद्राकर, प्रदेश मंत्री देवदत्त आर्य साहू, मनोज गुप्ता कामता पटेल, अशोक सिंहा, राकेश सेन, रितु चौरसिया, होरीलाल सिंहा, कोषाध्यक्ष मोहन उपारकर सहकोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, कार्यालय मंत्री चुरामणी निर्मलकर बनाए गए हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष यास्मीन खान, हमीद अहमद शाह, बशीर अहमद, वसीम अंसारी, असगर अली, नौरीन शम्सी, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, मखमूर खान, प्रदेश मंत्री हकीम मोहम्मद, जसवंत कौर, रेशमा शेख, रफीक खान, मुनमुन जैन, शेख आसिफ, कोषाध्यक्ष रजिया खान, सहकोषाध्यक्ष वरून जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री गगन दीप सिंह को बनाया गया।

Related Articles

Back to top button