मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कौशिक बोले- सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सच की जीत 

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, नोटबंदी पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सराहनीय व स्वागत योग्य है। इस फैसले से सच की जीत हुई है। देश की तरक्की की जीत हुई है। इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है और विश्व में हमारा मान बढ़ा है।

श्री कौशिक ने कहा,जो लोग लगातार देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने में लगे हुए थे। इसके लिए भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें देश की तरक्की से कोई वास्ता नहीं है। अब उन्हें गहरी चोट पहुंची है। यह फैसला सच का दर्पण है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मेहनत की प्रकाष्ठा से राष्ट्र के विकास देकर  सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है और इससे आगे भी भारत को विश्व की और अधिक मजबूत अर्थव्यवस्था के दिशा में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही अपने लूट, भ्रष्टाचार के छह दशकों के शासन की उन काली गाथाओं से देशवासियों का ध्यान हटाने के लिए झूठी व भ्रम वाली कहानियां गढ़ते रहें आज न्यायलय ने उन सब का पर्दाफाश किया है। 

Related Articles

Back to top button