Special lunch: पीएम मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक टेबल पर खाया लंच, मोटे अनाज से बना था खाना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Special lunch: पीएम मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक टेबल पर खाया लंच, मोटे अनाज से बना था खाना

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री के साथ बिते दिन पार्टियों के सभी नेताओं ने स्पेशल लंच का आनंद लिया। ये स्पेशल लंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटे अनाज वर्ष 2023 के महत्व को रेखांकित करने के लिए आयेजित किया गया। यह लंच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा आयोजित किया गया था।

इस लंच में संसद के सहयोगी सदस्यों के साथ सभी लोग मौजूद रहे। पीएम मोदी करीब 40 मिनट तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साथ बैठ कर लंच का आनंद लिया।

लंच में ज्वार-बाजरा और रागी से बनी रोटी और मिठाई सहित कई व्यंजन तैयार किए गए थे। इसके लिए विशेष रूप से कर्नाटक से शेफ बुलाए गए थे। लंच में बाजरा से बनी खिचड़ी, रागी डोसा, रागी रोटी, ज्वार की रोटी, हल्दी की सब्जी, बाजरा, चूरमा आदी चीजे बनाई गई थी।

Related Articles

Back to top button