Year Ender 2022: दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन, नई सरकारों ने संभाली कमान

इंटरनेट डेस्क। पुराना साल जा रहा है और नया साल आ रहा है। पुराने साल में हमने और आपने बहुत कुछ देखा है। कुछ नया होता और कुछ पुराना बदलता। ऐसे में आज हम साल 2022 में जो राजनीतिक उठापटक हुई, बदलाव हुए उन पर चर्चा करनी चाहेंगे। आज हम साल 2022 में बिहार में और महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन पर बात करेंगे।
जी हां साल 2022 महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे के लिए सही नहीं रही। उनके हाथ से सीएम की कुर्सी छीन गई। उनकी ही पार्टी के एक अन्य विधायक एक नाथ शिंद ने उनसे बगावत कर दी और 40 विधायकों को लेकर चले गए। इसके बाद और अन्य विधायक भी शिंदे के साथ हो गए और भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली।

वहीं बात करें बिहार की तो यहां एक बार फिर एनडीए गठबंधन टूट गया और सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने राजद के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। इस सरकार में गठबंधन का बड़ा खेल रहा और नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बने और लालू के बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने।



