मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: 60 की उम्र में आपकों भी मिलेन लगेगी पेंशन, करना होगा ये काम

इंटरनेट डेस्क। रिटायरमेंट की उम्र में हर कोई इंसान यह चाहता है की उसे पेंशन मिलनी चाहिए। ऐसे में जो सरकारी कर्मचारी है उन्हें तो पेंशन मिलती रहेगी। लेकिन जो नहीं उनके लिए भी सरकार कई योजनाए लेकर आती है, उनमें आपकों कुछ पैसा निवेश करना होता है और आपकी पेंशन चालू हो जाती है।

ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना। इस योजना में आपकों हर महीने कुछ पैसा निवेश करना होता है और उसके बाद आपकों 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन के रूप में एक राशि मिलना शुरू हो जाती है।

इस योजना के तहत पात्र लोगों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन राशि दी जाती है। इसके लिए आपकों हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का निवेश करना होता है। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के लोग ही उठा सकते है।

Related Articles

Back to top button