वांगयी ने चीन स्थित नये रूसी राजदूत मोर्गुलोव से भेंट की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

वांगयी ने चीन स्थित नये रूसी राजदूत मोर्गुलोव से भेंट की

चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांगयी ने 27 नवंबर को चीन स्थित रूस के नये राजदूत इगोरमोर्गुलोव से भेंट करते हुए कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में कोई भी बदलाव क्यों न आए,दो बड़े पड़ोसी देशों के नाते चीन और रूस निरंतर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास और व्यावहारिक सहयोग आगे बढ़ाएंगे ,सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी गहराएंगे और एक साथ अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की सुरक्षा करेंगे ।

वांगयी ने मोर्गुलोव के चीन में काम करने का स्वागत किया ।उन्होंने कहा कि चीन और रूस बहुध्रुवीय विश्व पर कायम रहकर एक ध्रुवीय प्रभुत्ववाद को नहीं मानते ।दोनों यूएन से केंद्रित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की डटकर सुरक्षा करते हैं और बल वाली राजनीति को मान्यता नहीं देते ।यह पक्ष इतिहास के सही पक्ष में है और युग विकास की धारी के अनुकूल है । मोर्गुलोव ने सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन पर बधाई की और राष्ट्रपति शीचिनफिंग को फिर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव बनने पर बधाई दी ।उन्होंने कहा कि रूस चीन संबंध मजबूत हैं ।दोनों देशों की मित्रता किसी भी चुनौती को पराजित कर सकती है ।रूस चीन के साथ एक ध्रुवीय प्रभुत्ववाद का विरोध कर अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा करेगा ।(साभार—चाइना मीडियाग्रुप  ,पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button