निर्यात शुल्क हटा, सरिया की कीमत में महंगाई का बम फटा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessState

निर्यात शुल्क हटा, सरिया की कीमत में महंगाई का बम फटा

रायपुर(realtimes) महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर केंद्र सरकार महंगाई का एक और बोझ लादने का काम किया है। केंद्र ने अचानक आयरन ओर के साथ स्टील पर मई में लगाया निर्यात शुल्क समाप्त कर दिया है। शुल्क समाप्त होने की सूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद स्टील बाजार में उथल-पुथल हो गई। एक ही दिन में  सरिया की कीमत में चार हजार का इजाफा कर दिया गया है। अब तक जाे सर्या राज्य में 52 हजार में मिल रहा था, उसकी कीमत 56 हजार हो गई है। यानी अब अपना आशियाना बनाना और महंगा हो गया है। इसी के साथ जहां स्पंज आयरन की कीमत में तीन हजार रुपए प्रति टन पर इजाफा हो गया है, वहीं पैलेट की कीमत भी एक हजार रुपए बढ़ गई है। आने वाले समय में एनएमडीसी के आयरन ओर की कीमत में भी इजाफा की संभावना जताई जा रही है।सरिया की कीमत जब लगातार आसमान पर जा रही थी, तब इस साल केंद्र सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए जहां इसके कच्चे माल आयरन ओर पैलेट पर 45 फीसदी निर्यात कर लगा दिया, वहीं स्टील पर भी 15 फीसदी निर्यात कर लगाया। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश के साथ ही देशभर के कारोबारियों ने अपना माल विदेश भेजना बंद कर दिया और कच्चे माल की कीमत में लगातार कमी के चलते ही सरिया की कीमत में 12 हजार रुपए प्रति टन तक की कमी आई। प्रदेश के स्टील कारोबारी खुश थे कि उनको अब कम कीमत पर कच्चा माल मिल रहा है। इसका फायदा आम ग्राहकों को भी हुआ, उनको कम कीमत पर घर बनाने के लिए सरिया मिलने लगा।
अब निर्यात शुल्क समाप्त
प्रदेश के सरिया का निर्माण करने वाले कारोबारियों के मुताबिक केंद्र सरकार ने शुक्रवार की रात से निर्यात शुल्क समाप्त करके इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। ऐसा होने की सूचना जैसे ही देश भर में सरिया का रेट खोलने वाले गोविंदगढ़ के कारोबारियों को मिली तो तत्काल शनिवार को ही सरिया की कीमत में चार हजार का इजाफा कर दिया गया है। इसी के साथ स्पंज आयरन और पैलेट की कीमत भी बढ़ा दी गई है।
अब सरिया 56 हजार रुपए टन
एक दिन पहले ही सरिया की कीमत प्रदेश में 52 हजार रुपए जीएसटी के साथ थी जो अब 56 हजार रुपए टन हो गई है। सरिया की बेसिक कीमत 43 हजार रुपए टन है। 10 से 25 एमएम सरिया में साढ़े चार रुपए अंतर के जोड़ते हैं। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी लगती है। इन सबको मिलाकर कीमत 56 हजार रुपए है। 8 और 32 एमएम के सरिया में बेसिक कीमत में छह हजार ज्यादा लगते हैं। यानी इसकी कीमत बिना जीएसटी के 49 हजार और जीएसटी के साथ करीब 58 हजार रुपए हो गई है।

Related Articles

Back to top button