रायपुर में बकायेदारों को अब बिजली कट का झटका

रायपुर(real छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने दो साल तक कोरोना काल के कारण आम उपभोक्ताओं को बकाया रहने पर भी राहत दी गई थी, लेकिन अब राजधानी रायपुर में बकाया वसूली का अभियान चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, बकाया जमा न करने पर अब उनकी बिजली भी कट की जा रही है। आम उपभोक्ताओं की जरूर बिजली कट हो रही है लेकिन सरकारी विभागों पर अब भी पॉवर कंपनी मेहरबान है। सरकारी विभागों पर ही सबसे ज्यादा करीब पौने 13 करोड़ बताया है। आम उपभोक्ताओं पर ढाई करोड़ ही बाकी है। कुल मिलाकर रायपुर ओएंडएम में 15 करोड़ का बकाया है।
पॉवर कंपनी पर उपभोक्ताओं का भारी भरकम बकाया हो गया है। यह बकाया कोरोना के कारण और ज्यादा हुआ है। आमतौर पर हर साल बकाया की वसूली का अभियान चलाया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण प्रदेश सरकार के निर्देश पर आम उपभोक्ताओं को पॉवर कंपनी ने छूट दी और किसी की उपभोक्ता की बकाया की वजह से बिजली काटी नहीं। यही वजह रही है कि पूरे प्रदेश के हर जिले में बकायेदारों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। रायपुर की बात करें तो यहां पर बकाया 16 करोड़ हो गया है। लेकिन रायपुर में आम उपभोक्ताओं का बकाया फिर भी दूसरे जिलों से काम है। पॉवर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक रायपुर में ही सबसे ज्यादा बिल उपभोक्ता जमा करते हैं।
सरकारी विभागों पर ज्यादा बकाया
रायपुर में में 14 सौ से ज्यादा सरकारी विभागों पर 12 करोड़ 90 लाख का बकाया है। जहां तक आम घरेलु उपभोक्ताओं का सवाल है तो करीब 27 हजार उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 60 लाख का बकाया है। करीब दो सौ गैर घरेलु उपभोक्ताओं पर 10 लाख और 40 उद्योगों पर 21 लाख का बकाया है। कुल मिलाकर करीब 30 हजार उपभोक्ताओं पर 16 करोड़ बकाया है।
लगातार चलेगा वसूली अभियान
पॉवर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक बकाया वसूली करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बार-बार कहने के बाद भी जो उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी बिजली भी कट की जा रही है। वैसे बिजली कट होने के डर से उपभोक्ता बकाया जमा भी कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं का दो माह तक बकाया रहता है, उनको बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ भी नहीं मिल पाता है, यही वजह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपना बकाया जमा दे रहे हैं।



