जम्मू के राजोरी हाईवे पर ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर खाई में गिरा, चालक की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जम्मू के राजोरी हाईवे पर ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर खाई में गिरा, चालक की मौत

जम्मू राजोरी हाईवे पर दलोगड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौशेरा के अंदानी निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज प्रकाश राजोरी से ट्रैक्टर लेकर नौशेरा जा रहा था। दलोगड़ा क्षेत्र में अचानक ट्रैक्टर सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरा। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से चालक को खाई से निकालकर जीएमसी राजोरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button