मंत्री अकबर ने सुनी भागवत कथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मंत्री अकबर ने सुनी भागवत कथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद

मंत्री अकबर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन में शामिल हुए

कवर्धा(realtimes) प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम लासाटोला में रामफल कौशिक के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए।

उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। भागवत कथा में मंत्री श्री अकबर के साथ नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, पार्षद अशोक सिंह, लेखा राजपूत, गोपाल चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button