national
दिल्ली में डेंगू के बीते सप्ताह सामने आए 304 केस, कुल मामले 1876 पहुंचे

दिल्ली में डेंगू के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे. पिछले साल का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है। हर सप्ताह पिछले हफ्ते की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार को बीते एक हफ्ते में डेंगू के 304 मामले सामने आए। इस साल अब तक 1876 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 17 अक्तूबर को दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए थे। उसके पहले हफ्ते में 254 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल डेंगू के कुल मामले बढ़कर 1876 हो गए हैं, जो पिछले साल मौजूदा समय तक दर्ज हुए मामलों से काफी ज्यादा हैं।



