मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हरियाणा में सामान्य पटाखों की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: CM मनोहर लाल

चंडीगढ़: इस बार की दीपावली ग्रीन पटाखों वाली होगी। सामान्य पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सामान्य पटाखे पर्यावरण के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं इसलिए हरियाणा सरकार ने सामान्य पटाखों पर प्रतिबंध को सख्ताई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक जिले में ग्रीन पटाखों के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।

इन स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। इस स्थानों से जुड़ी जानकारी ज्यादा से ज्यादा प्रचारित की जा रही है। बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक जिले में खुले स्थान पर ही पटाखा बिक्री के लिए निर्धारित किए गए हैं। त्योहारी रौनक के साथ-साथ हमें पर्यावरण का भी ख्याल रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button