national
प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राज्यसभा सदस्य सिंह सोमवार को 90साल के हो गए।
Birthday greetings to former PM Dr. Manmohan Singh Ji. Praying for his long and healthy life.— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2022
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विख्यात अर्थशास्त्री सिह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्हें 1990 के दशक में देश में आमूलचूल आर्थिक सुधार के लिए भी जाना जाता है।



