क्रॉपवे को मिला प्रतिष्ठित "MANAGE समुन्नति एग्री स्टार्टअप अवार्ड 2022" - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

क्रॉपवे को मिला प्रतिष्ठित “MANAGE समुन्नति एग्री स्टार्टअप अवार्ड 2022”

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप्स एवं क्रॉपवे के लिए यह एक और अद्भुत दिन है। क्रॉपवे (बोआज़ एग्री एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड) को आज मैनेज, हैदराबाद में “छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मैनेज- समुन्नती एग्री-स्टार्टअप अवार्ड्स 2022” के विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।

क्रॉपवे इस बात से विनम्र महसूस करती है कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उनके प्रयासों को मान्यता मिली है। यह सम्मान क्रॉपवे को “भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्कल्पना, नवीनीकरण और पुनर्निर्माण” की दिशा में एक अनुकरणीय पहल को मान्यता देता है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे जी विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार एस. जी., संस्थापक और समूह सीईओ, समुन्नती और डॉ. पी. चंद्रशेखर, महानिदेशक, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) थे। पुरस्कार के इस दूसरे संस्करण का उद्देश्य भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर कड़ी मेहनत करने वाले एग्रीटेक उद्यमियों की नई पीढ़ियों को प्रोत्साहित करना और प्रेरित करना है।

क्रॉपवे का मानना है कि कृषि उत्पादन बढ़ाना हमारे किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्हें जलवायु परिवर्तन प्रभाव में और पर्यावरण के अनुकूल तरीको से कम संसाधनों के साथ अधिक उत्पादन की दिशा में प्रयास करना होगा, तथा साथ ही साथ कृषि को लाभदायक एवं दीर्घकालिक बनाये रखना होगा। यहीं पर क्रॉपवे उनके समर्थन और सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत एवं तत्पर है।

क्रॉपवे, बोआज़ एग्री एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड का एक ब्रांड है। क्रॉपवे की स्थापना अक्टूबर 2020 में रायपुर, छत्तीसगढ़ में चार सह-संस्थापकों द्वारा की गई थी: हकीमुद्दीन सैफी, रितुपर्णा पारियल, मैथ्यू मैकनल्टी और श्लोक अग्रवाल । पुरस्कार समारोह में क्रॉपवे के सभी सह-संस्थापक मौजूद थे।

क्रॉपवे ने कृषि मूल्य-श्रृंखला को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों के लिए उत्पादकता, लाभप्रदता और सतता की समस्याओं को हल करने की दृष्टि को अपना मूलमंत्र बनाया है। यह अत्याधुनिक सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग और (Saas Based) 360-डिग्री एग्रीटेक प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतर वैज्ञानिक कृषि प्रथाओं, बाजार लिंकेज, क्रेडिट लिंकेज और क्षमता निर्माण के लिए मिशन मोड में प्रयासरत है।

2 से 7 साल पुरानी 250 से ज़्यादा एग्रीटेक कंपनियों ने मैनेज- समुन्नती एग्री-स्टार्टअप अवार्ड्स, 2022 के दूसरे संस्करण में भाग लिया। विजेताओं को विचार की नवीनता, प्रदर्शन, ग्राहकों की सेवा एवं संतुष्टि, कृषि क्षेत्र एवं किसानो के बीच किये कार्यों एवं प्रभाव के आधार पर प्रतिष्ठित निर्णायक समिति द्वारा चुना गया है।

क्रॉपवे (www.cropway.com) एक 360-डिग्री, फुल-स्टैक, Saas Based, एग्रीटेक प्लेटफॉर्म (जी.आई.एस, आई.ओ.टी, एआ.ई, एम.एल, डेटा एनालिटिक्स, आदि) है जो कृषि मूल्य श्रृंखला में हितधारकों को डेटा-संचालित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है जिसके द्वारा उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि करने के साथ ही साथ आपूर्ति श्रृंखला को मज़बूती प्रदान करता है ।

अधिक जानकारी के लिए नरेश वर्मा से 8309552241 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा ईमेल द्वारा info@cropway.com से भी जानकारी ली जा सकती है।

Related Articles

Back to top button