8000 से अधिक भारतीय विदेशी जेलों में हैं बंद: MEA - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

8000 से अधिक भारतीय विदेशी जेलों में हैं बंद: MEA

 नई दिल्ली 
भारत के 8000 से अधिक नागरिक विदेश की जेलों में बंद हैं। इसमे से 4389 भारतीय नागरिक गल्फ देशों की जेल में बंद हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित जवाब के जरिए यह जानकारी दी। भारत के कुल 8441 नागरिक विदेशी जेलों में बंद हैं, जिसमे अंडर ट्रायल भी शामिल हैं। इसमे से 4389 भारतीय यूएई, सउदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान की जेलों में बंद हैं।
 

विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि 23 नवंबर 2011 को ट्रांसफर ऑफ सेंटेंस्ड पर्सन्स समझौते के तहत यूएई की जेल में बंद नागरिकों को भारत वापस लाए जाएंगे और भारत की जेलों में अपने किए की सजा पूरी करेंगे। ऐसा ही यूएई के कैदियों के साथ होगा, उन्हें यूएई भेजा जाएगा। इन कैदियों का ट्रांसफर टीएसपी समझौते के तहत किया जाएगा। लेकिन उन कैदियों को ही ट्रांसफर किया जाएगा जो इसके लिए राजी हैं और जिस देश में जाने वाले हैं वहां उनके लिए जेल में जगह मौजूद है।
 
गौर करने वाली बात है कि 8 भारतीय नौसेना के अधिकारियों को दोहा में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद विदेशी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों का मुद्दा सामने आया था। उसके बाद एक दिसंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत लगातार इस केस पर नजर बनाए है, भारतीय दूतावास इस केस को लगातार फॉलो कर रहा है। हिरासत में लिए गए भारतीय अपने परिवार के संपर्क में हैं। कुछ हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार दोहा में हैं, उन्हें हर हफ्ते जेल में मिलने की अनुमति दी जा रही है। हम हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button