परिवर्तन यात्रा के रथ काे माथुर ने किया दंतेवाड़ा रवाना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

परिवर्तन यात्रा के रथ काे माथुर ने किया दंतेवाड़ा रवाना

रायपुर(realtimes) परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा का रथ रायपुर और भिलाई में बनकर तैयार हुआ है। इस रथ को अब प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज  सुबह पूजा अर्चना करके दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश के  संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे। रथ काफी हाईटेक है। इसी रथ से कल परिवर्तन यात्रा का प्रारंभ होगा। इस रथ के साथ ही अन्य प्रचार रथ को भी दंतेवाड़ा भेजा गया है। जशपुर से प्रारंभ होने वाली यात्रा के लिए एक और रथ तैयार हो रहा है। इसको बाद में जशपुर भेजा जाएगा।

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए इस बार दो परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। एक यात्रा का प्रारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। इसी के साथ वहां पर आम सभा भी होगी। इस यात्रा के लिए रथ तैयार करने का काम रायपुर और भिलाई में किया गया है। भिलाई से तैयार होकर एक दिन पहले ही रथ रायपुर पहुंच है। इस रथ में चारों तरफ भाजपा के नेताओं की फोटो लगाई गई है। सबसे बड़ी फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। इसके नीचे लाइन से फोटो लगी है। इसमें बीच में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो है। इसके एक तरफ डॉ. रमन सिंह, रेणुका सिंह और सरोज पांडेय और दूसरी तरफ अरुण साव, नारायण सिंह चंदेल और लता उसेंडी की फोटो है। रथ के चारों तरह यही तस्वीरें लगाईं गई हैं। रथ भी हाईटेक है। इसमें एक स्लोगन भी लिखा है, अब नइ सहिबो, बदल के रहिबो। इसमें लिफ्ट के साथ आराम करने की पूरी सुविधा है। रथ में कैमरे भी लगे हुए हैं। यह रथ पूरी तरह से वैसा ही है जैसा भाजपा शासन काल में डा. रमन सिंह की विकास यात्रा का रथ था।

Related Articles

Back to top button