हाथ मिलाकर विश्व की शांति और विकास के लिए और बड़ा योगदान प्रदान करें China और Germany - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

हाथ मिलाकर विश्व की शांति और विकास के लिए और बड़ा योगदान प्रदान करें China और Germany

चीनः हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और बदलती रही है। दो प्रभावशाली देश होने के नाते चीन और जर्मनी को हाथ मिलाकर सहयोग कर विश्व की शांति और विकास के लिए और बड़ा योगदान देना चाहिए। यह बात चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 नवंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात के दौरान कही। राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन जर्मनी के साथ कई भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए सभी प्रयास करने को तैयार है, ताकि चीन-जर्मनी और चीन-यूरोप संबंधों में नए विकास को प्राप्त करने को और बढ़ावा दिया जा सके।

वहीं, जर्मन चांसलर स्कोल्ज़ ने कहा कि जर्मनी चीन के साथ समझ और आपसी विश्वास को गहरा करेगा और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और मजबूत करेगा। स्कोल्ज़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद चीन की यात्रा पर आए पहले यूरोपीय नेता है। साथ ही, यह उनके जर्मन चांसलर का पद संभालने के बाद पहली चीन यात्रा भी है। इस साल चीन और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। द्विपक्षीय संबंधों के विकास का सिंहावलोकन करते समय शी चिनफिंग ने कहा कि एक दूसरे का सम्मान करके मतभेदों को दरकिनार करते हुए समानताओं की खोज करने, आदान-प्रदान और सहयोग करने के सिद्धांत के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों का विकास करना दोनों देशों के संबंधों को आगे विकसित करने की मुख्य दिशा होनी चाहिए।

हालांकि, चीन और जर्मनी की राजनीतिक व्यवस्था और विकास का रास्ता भिन्न-भिन्न है और कुछ मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं, फिर भी दोनों देशों को एक दूसरे के केंद्रीय हितों का ख्याल करते हुए संवाद और सलाह-मश्विरा करने पर कायम रहना चाहिए। आगे स्कोल्ज़ ने कहा कि दुनिया को एक बहुध्रुवीय ढांचे की ज़रूरत है। नवोदित देशों की भूमिका और प्रभाव पर महत्व दिया जाना चाहिए। जर्मनी गुटबंदी का विरोध करता है। आर्थिक और व्यापारी सहयोग चीन-जर्मनी संबंध का मील का पत्थर है। आंकड़े बताते हैं कि चीन क्रमशः 6 सालों में जर्मनी का सबसे बड़ा व्यापारी साझेदारी बना हुआ है और जर्मनी क्रमशः 47 सालों में यूरोप में चीन कासब से बड़ा व्यापारी साझेदारी रहा है।

मुलाकात में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोर दिया कि दोनों देशों को समान हितों के दायरे का विस्तार करना चाहिए और नयी ऊर्जा, एआई, अंकीयकरण आदि नये क्षेत्रों में सहयोग की जीवंत शक्ति को प्रेरित करना चाहिए। आशा है कि जर्मनी चीन के साथ संरक्षणवाद का बहिष्कार करेगा, ताकि द्विपक्षीय सहयोग की उपलब्धियां दोनों देशों के लोगों को लाभ दे सकें। जर्मन चांसलर स्कोल्ज़ ने दोहराया कि जर्मनी व्यापार की स्वतंत्रता का दृढ़ समर्थन करता है, आर्थिक भूमंडलीकरण का समर्थन करता है। जर्मनी चीन के साथ आर्थिक और व्यापारी सहयोग को और गहन करेगा।

दोनों नेताओं की वार्ता में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि चीन यूरोप को तमाम सामरिक साझेदारी को मानता है और यूरोपीय संघ की स्वतंत्र नीति का समर्थन करता है। चीन-यूरोप संबंध किसी भी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है। यूक्रेन संकट की चर्चा में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन जर्मनी और यूरोपीय पक्ष द्वारा शांति वार्ता में अदा की गयी अहम भूमिका का समर्थन करता है और संतुलित, कारगर और सतत यूरोपीय सुरक्षा ढांचे को आगे बढ़ाता है। चीन यूरोपीय पक्ष के साथ उभय प्रयास कर द्विपक्षीय संबंधों की समान रक्षा करेगा। यह न सिर्फ दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि यूरोप और दुनिया के लिए भी लाभदायक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button