46,616 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

46,616 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। रायपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्‍न सेक्टरों में रिक्त 46,616 पदों पर भर्ती होने वाली है। पहले इसके लिए अंतिम तारीख 6 दिसंबर थी, लेकिन अब तारीख बढ़ा दी गई है। अब युवा 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी तक मेगा रोजगार मेला के लिए तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। इसके लिए तिथि व समय तय होने पर सूचना दी जाएगी।

वहीं, जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रस्तावित रोजगार मेले के माध्यम से प्राइवेट क्षेत्र के 9 सेक्टरों (बैकिग एंड फायनेंस, आईटी, हेल्थ, टूरिजम, लाजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, अपेरल, रिटेल एवं सिक्यूरिटी) में 46 हजार 616 पदों पर 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, जीडीए, होटल मैनेजमेंट एवं आईटीआई, पालिटेक्निक, डिप्लोमा, बीई और बीटेक आदि उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया में प्रदेश के बाहरी राज्यों जैसे, महाराष्ट्र, गुजरात में भी युवाओं को रोजगार के अवर मिलेंगे। बाहरी राज्यों ने भी प्रदेश के कौशल विकास प्राधिकरण को इसके लिए संपर्क किया है। प्रदेश के बाहर जाकर काम करना है या नहीं ये आवेदक को चुनना होगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में 200 से अधिक कंपनियां शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदकों को इस लिंक पर जाकर क्लिक करना है
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeniQiw5EBYEMMBNWqctwY_XnPHwpv3yy-imCuuZGGNeRQWhw/viewform इसके बाद उनके सामने एक गूगल फॉर्म दिखेगा, जिसपर अपनी जानकारी देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए 0771-4044081 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button