मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

44 अरब डॉलर समझौता रद्द : ट्विटर ने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क पर ठोका मुकदमा

सेन फ्रांसिस्को, 13 जुलाई (एपी)

सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा कि उसने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने की खातिर मुकदमा किया है। मस्क ने फर्जी खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क पर मुकदमा करेगी। ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि एलन मस्क को उनके अनुबंध दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मस्क ने ट्विटर और उसके शेयरधारकों के प्रति दायित्वों का सम्मान नहीं किया क्योंकि जिस अनुबंध पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे उससे उनके निजी हित अब सध नहीं रहे थे। मस्क ने बीते शुक्रवार को कहा था कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया है।

Related Articles

Back to top button