प्लेन नहीं अब ट्रेन से ही चले जाइए विदेश, इन स्टेशनों से परदेश जाती है गाड़ी

Indian Railway: अगर आप विदेश जाना चाहते हैं या जाते हैं तो आमतौर पर प्लेन से ही जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन है जहां से ट्रेनें सीधे विदेश जाती हैं। अटारी के बारे में तो कुछ लोगों को पता भी हो सकता है लेकिन बाकी 6 स्टेशनों के बारे में 90 फीसदी से अधिक लोगों को जानकारी नहीं होगी। इसलिए ये लेख आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन से स्टेशन हैं…
हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन
ये स्टेशन पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाई गुड़ी रेलवे स्टेशन से अलग स्टेशन है जो बांग्लादेश से सिर्फ 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है। ये स्टेशन एक ट्रांजिट पॉइंट है जहां से आप आराम से यहां से बांग्लादेश जा सकते हैं।
जोगबनी स्टेशन
ये बिहार का एक जिला है जो नेपाल के इतना नजदीक है कि आपको वहां जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की भी जरूरत नहीं है। आप चाहें तो पैदल ही भारत से नेपाल जा सकते हैं।
जय नगर स्टेशन
ये स्टेशन बिहार के मधुबनी में है जो नेपाल के लिए जाती हैं। यहां से इंटर भारत-नेपाल ट्रेन चलाई जाती है तो आप ये ट्रेन पकड़कर आराम से नेपाल जा सकते हैं।
पेट्रापोल स्टेशन
अगर आप बांग्लादेश जाना चाहते हैं तो पेट्रोपोल स्टेशन से भी जा सकते हैं। वैसे तो इस स्टेशन का इस्तेमाल मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात के लिए किया जाता है।
सिंघाबाद स्टेशन
ये स्टेशन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में है जहां से बांग्लादेश के लिए ट्रेन मिलती है। ये ट्रेन रोहनपुर होते हुए बांग्लादेश जाती है।
राधिकापुर स्टेशन
इस स्टेशन का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जाता है जिसे जीरो पॉइंट रेलवे स्टेशन भी कहा जता है। ये स्टेशन भी पश्चिम बंगाल में है। ये ट्रेन बांग्लादेश के लिए जाती है।
अटारी स्टेशन
सभी स्टेशनों में सबसे प्रसिद्ध स्टेशन है जो पंजाब में है। ये उत्तर रेलवे का आखिरी स्टेशन है और यहां से पाकिस्तान के लिए समझौता एक्सप्रेस चलती है।ये ट्रेन हफ्ते में 2 दिन ही चलती है।



