धार्मिक सदभाव बिगाडने संबधी आपत्तिजनक पोस्ट करने व फारवर्ड करने पर 9 को नोटिस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

धार्मिक सदभाव बिगाडने संबधी आपत्तिजनक पोस्ट करने व फारवर्ड करने पर 9 को नोटिस

राजनांदगांव

वरिष्ठ पुलिस कप्तान अभिषेक मीना के निर्देशन पर सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े पोस्ट या विडियो शेयर करने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले 9 लोगों को नोटिस जारी करते हुए दो दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्ग दर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े पोस्ट या विडियो शेयर करने वालों के विरूद्ध अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखने हेतु जारी आदेश के परिपालन में शिकायत प्राप्त होने पर संबधित व्हाट्सप ग्रुप के सदस्य धीरज पटेल एवं ग्रुप एडमिनों को पोस्ट के संबध मे 2 दिवस के अंदर अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दी गई है। राजनांदगांव पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े पोस्ट या विडियो शेयर करने वालों पर पैनी नजर रखी हुई है।

Related Articles

Back to top button